ब्रेकिंग

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

मंगल मेला गोडहिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

हास्य कवि पी.के.प्रचण्ड के जन्म दिवस पर उमड़ा साहित्यकारों का हुजूम

उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की

पकड़े गए चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये

Ad

किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की दी सलाह : सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 15, 2026

बहराइच। बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आयोजित किया गया। किसान दिवस बैठक में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा। निदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ में धान, मक्का और अरहर फसल का बीमा किसान भाई 2 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को बताया कि जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर मक्का बीज उपलब्ध है। बीज मिनीकिट की बुकिंग कर सकते है। जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ल ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल पर चल रहे बकाया सम्बन्धी जजमेन्ट आ गया है। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत नितिन कुमार, जागेश कुमार, सहायक अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक आनन्द प्रकाश पटेल, सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के निदेशकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें