ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: करंट लगने से किसान की मौत

बहराइच। सिसई हैदर गांव निवासी किसान मंगलवार सुबह खेत में नेट सही कर रहा था, तभी वह तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत सिसई हैदर गांव निवासी बाबूराम पुत्र श्रीराम किसान थे। मंगलवार को बारिश होने पर सुबह बाबूराम अपने खेत में धान रोपाई के लिए मेढ़बंदी कर रहे थे। बगल में एक किसान के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग करवा कर उसमे करंट दौड़ाया गया था। अंजाने में किसान ने तार को पकड़ लिया। जिससे करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें