: फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार अस्पताल में भर्ती
Admin
Thu, Sep 12, 2024जरवलरोड, बहराइच। दूध से बनी एडंरी खाने से एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। घटना थाना जरवलरोड के तपेसिपाह गांव की है। ज्ञातव्य हो कि जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा गुलामपुरवा निवासी ननकऊ पुत्र राम आसरे के यहां गाय ने बुधवार सुबह बछड़े को जन्म दिया। जिस पर पहले दूध का लोगों ने एडंरी (फेंउसा) बना कर रख दिया। रात आठ बजे परिवार के लोगों ने खाना खाया। इसके बाद एडंरी सभी ने खाया। रात 12 बजे से सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इस पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में पहुंचाया। डाक्टरों ने इलाज शुरू की। फूड प्वाइजनिंग के चलते गांव निवासी ननकऊ 50 पुत्र राम आसरे, पोता रंजीत 12 पुत्र राजू, सुहानी 12 पुत्री राकेश कुमार, सत्यम 9 पुत्र राकेश, शुभि 9 पुत्री राजू, संजीत कुमार 7 राजू और संजू देवी 35 पत्नी राजू समेत आठ लोग बीमार हुए हैं। स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है।
युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
मटेरा, बहराइच। शौच के लिए जा रहे युवक पर दबंगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया निवासी मदन लाल यादव 35 बृहस्पतिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी लालपुर निवासी दबंग शमीम अहमद और वसीम अहमद ने युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। युवक की चीख सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दबंग फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों काफी सर्कस किस्म के हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
दस हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर पुलिस द्वारा दस हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त चोरी की 03 अदद मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 435/2024 धारा 317(2),317(4),341(2) ै में वांछित मनोज सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न स्थानों में 10 दोनों मुकदमे पहले से दर्ज है।
’
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मुअसं. 304/2024, धारा 305, 317 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अर्चित सिंह पुत्र स्व. कमलनारायण सिंह निवासी मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी को एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस राइडर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक नैपाल सिंह, हे.का.मनोज कुमार यादव, हे.का.भगत सिंह शामिल रहे।
आसन्न त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैनात किये गये मजिस्ट्रेट
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि 16 सितम्बर को बारावफात (ईद-मिलाद) पर्व के अवसर पर घरो, धार्मिक स्थलों तथा सड़को के किनारे रोशनी, जलसे, जुलूस आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इससे सम्बन्धित जलसे, जुलूस आदि कार्यक्रम मुख्य पर्व के बाद भी आयोजित होते रहते है। त्यौहार के दृष्टिगत प्रत्येक पहलुओं पर सर्तक दृष्टि बनाये रखते हुए धार्मिक आयोजन के सम्बंध में शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए बारावफात त्यौहार को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होनें यह भी निर्देश दिया है कि अपने-अपने तहसील स्तर पर शान्ति समिति के सदस्यों एवं बारावफात से सम्बन्धित जलसे/जुलूसों आदि आयोजनो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धार्मिक आयोजन के सम्बंध में शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन की जानकारी प्रदान करते हुए त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार श्रीगणेश प्रतिमाओं का 16/17 सितम्बर को गोलवाघाट एवं झिंगहाघाट के किनारे विर्सजन को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थानावार अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम राम दयाल, बीईओ विशेश्वरगंज कमलेश कुमार मिश्र व सहायक अभियन्ता जल निगम रवि प्रताप सिंह, थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत अधीक्षण अभियन्ता सिचाई निर्माण खण्ड जेपी यादव, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह व सहायक चकबन्दी अधिकारी राम कुमार वर्मा, थाना दरगाह शरीफ अन्तर्गत अधि. अभि. जल निगम कमला शंकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा व सहा.चक. अधि. कौशल कुमार श्रीवास्तव को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त झिंगहाघाट विर्सजन स्थल के आस-पास उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर व ईओ नगर पालिका परिषद तथा गोलवाघाट विर्सजन स्थल के आसपास अधि. सरयू नहर खण्ड 4, संदीप कुमार, बीईओ कैसरगंज जितेन्द्र कुमार चौधरी व सहा. चक. अधि. दिपेन्द्र कुमार को तैनात किया गया है। तैनात किये गये अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि थाना प्रभारी एवं तैनात अन्य पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते हुए श्रीगणेश प्रतिमा विर्सजन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जायेगें। इसके अलावा बारावफात त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए थानावार भी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है।
मानव वन्यजीव संघर्ष में घायल लोगों के खातों में भेजी गई सहायता राशि
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी के बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक वन्यजीवों के कारण घायल हुए 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से घायलों अथवा उनके विधिक वारिसों के बैंक खातों में प्रति घायल रू. 5,400 की दर से कुल धनराशि रू. 37,800 ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजे गये हैं। डीएम ने बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम पिपरीमोहन नि. श्रीमती सुमन देवी पत्नी रामलोचन, पड़ोहिया नि. श्रीमती रूबीना पत्नी अनवर अली, छत्तरपुर नि. रामसूरत पुत्र कृपा व चिन्ताराम पुत्र लक्ष्मन, नकाही नि. सिपाही लाल पुत्र सूबेदार, सिकन्दरपुर नि. नसीमबाबू पुत्र कोयली व ग्राम चन्दपईया नि. एहसान अहमद पुत्र जुम्मन के खातों अथवा उनके विधिक वारिसों के खातों में कुल धनराशि रू. 37,800 ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजे गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन