ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

हर्षाेल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 80वां स्वतन्त्रता दिवस : सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 16, 2026

बहराइच। स्वतऩ्त्रता दिवस समारोह जनपद में गरिमापूर्ण तरीके से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिले में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का शुभारम्भ क्रासकंट्री दौड़ तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी के साथ हुआ। सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थाओं में ध्वाजारोहण तथा राष्ट्रगान गायन एवं मंदे मातरम गायन के साथ अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वतन्त्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ जहां पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर माण्टेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा भावपूर्ण राष्ट्रगान तथा वंदे मातरम गायन प्रस्तुत किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजनों श्रीमती कबूतरी देवी, श्रीमती चन्द्रकान्ती देवी, श्रीमती सुन्दरा देवी, तारिक बेग, कर्मवीर सिंह एडवोकेट, कामरान सिद्दीकी व रमेश कुमार मिश्र, काव्यपाठ करने वाले कवियों एवं शायरों अल्लन बहराइची, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी मृदुल व रईस सिद्दीकी तथा 16 जुलाई को ग्राम टिकुरी मगरमच्छ हमले की घटना में पीड़ित को बचाने हेतु किये गये साहसिक प्रयास हेतु अनिल सिंह उर्फ इंस्पेक्टर सिंह को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रगान प्रस्तुत तथा वंदे मातरम गायन प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव डीजीसी रेवन्यू अजय शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोगों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतन्त्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी संदीप मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी तथा संभ्रान्त व गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह के उपरान्त डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिसर स्थित त्रिमूर्ति, शहीद पार्क एवं अम्बेडकर पार्क में स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें