बरसात के चलते कई मोहल्ले बने तालाब : पालिका प्रशासन के प्रति जताया रोष
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 19, 2026
बहराइच। शनिवार रात्रि से हुई बारिस के चलते शहर के कई मोहल्ले तालाब बन गए। निचले इलाकों में जल भराव हो गया। जिससे लोगों में परेशानी रही। कई लोगों के घरों में भी पानी घुसने का समाचार है। बरसात के चलते लोगों ने जहां गर्मी से राहत महसूस की है वहीं जल भराव को लेकर एक अलग ही समस्या जन्म ले लिया है। शहर के सरस्वती नगर, नौव्वागढ़ी, बख्शीपुरा सहित कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति देखने को मिली। सरस्वती नगर में पूरी नाली उफान पर आ गई। सड़क पर पूरा जलभराव देखने को मिला। जिससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। मोहल्लावासियों का कहना है कि पानी निकासी को लेकर कोई ठोस इंतजाम न होने के चलते स्थिति दयनीय है। शहर के कई इलाकों का पानी इसी मोहल्ले में जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी अशोक यादव, अजय बाजपेयी, उत्तम पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, शनी, पवन, राजन, जगदीश, अनुराग, हर्षित, कृष्ण कुमार, बबलू, पुण्डरीक पाण्डेय, मोहित समेत अनेक मोहल्लावासियों ने नगरपालिका के विरूद्ध नारेबाजी व जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन