ब्रेकिंग

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित

चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम घिसनीपुरवा का किया भ्रमण

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र

Ad

अंकित अग्रवाल अध्यक्ष व लालजी मंत्री चुने गए : यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 20, 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश बैंक इम्पलाइज यूनियन बहराइच व श्रावस्ती इकाई की आमसभा की बैठक रविवार को मेवातीपुरा स्थित सिटी माण्टेसरी स्कूल सभागार में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद ने की। बैठक के दौरान प्रदेश से योगेन्द्र तिवारी व दिनेश कुमार मौजूद रहे। बैठक के दौरान बहराइच व श्रावस्ती जनपद के लिए आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें बहराइच इकाई से अंकित अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, सतीश चन्द्र यादव, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व उमंग श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, लालजी जायसवाल को मंत्री चुना गया। वहीं संयुक्त मंत्री, उप मंत्री, संगठन मंत्री, सहायक मंत्री, कोषाध्यक्ष व आडीटर पदो के लिए विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों को पदाधिकारी घोषित किया गया। जबकि श्रावस्ती से अमृतलाल को अध्यक्ष, निष्कर्ष श्रीवास्तव, वंशीलाल यादव व अनुराग को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि सौरभ कुमार को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें