दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन : उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 29, 2026
बहराइच। दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सर्वाधिक राजस्व कर जमा करने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर अधिकतम जीएसटी राजस्व देने वाले टर्नओवर कुल 10 कर दाताओं को स्मृति चिन्ह एवं भामाशाह सम्मान प्रमाण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पदमसेन चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी के साथ व्यापार करने, समय पर कर अदा करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी कुलभूषण, प्रमोद डालमिया, बृजमोहन मातनहेलिया, शीतल, विनोद टेकडीवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन