विकास का नया अध्याय लिख रहे डीएम राजेश कुमार पांडेय : योगी सरकार की हर योजना पहुंच रही अंतिम पायदान पर
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 14, 2026
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच। अगर आपने बहराइच नहीं देखा तो आपने उत्तर प्रदेश की सबसे कठिन चुनौती नहीं देखी। नक्शे पर यह सिर्फ एक जिला है, लेकिन जमीन पर यह तीन-तीन मोर्चों पर एक साथ जंग है। एक तरफ नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा वाला अति संवेदनशील रुपईडीहा क्षेत्र, दूसरी तरफ हर साल गांव के गांव निगल जाने वाली उफनती घाघरा नदी और तीसरी तरफ घने जंगलों में बसा थारू जनजाति का दुर्गम इलाका। यहां कुर्सी पर बैठकर आदेश देने से कुछ नहीं होता, यहां तो खुद पैदल चलकर, कीचड़ में उतरकर लोगों तक पहुंचना पड़ता है। यही काम कर रहे हैं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय। उन्होंने एसी कमरे की अफसरी को छोड़कर फील्ड को ही अपना कार्यालय बना लिया है और आज पूरा बहराइच कह रहा है- डीएम हो तो ऐसा।
योगी के विजन को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बहराइच में इस मंशा को हकीकत में बदल रहे हैं डीएम। मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि में बहराइच ने लंबी छलांग लगाई है।
कुर्सी नहीं, फील्ड है असली दफ्तर
तहसील दिवस पर फरियादियों के बीच बैठना, थाना दिवस पर पीड़ितों की बात सुनना, ब्लॉक और तहसीलों का औचक निरीक्षण- यह उनकी रोज की दिनचर्या है। वे सिर्फ सुनते नहीं, मौके पर ही समाधान कराते हैं।
बाढ़ से पहले तैयारी, बॉर्डर पर पहरेदारी
घाघरा की बाढ़ से निपटने के लिए महीनों पहले ही बंधों का निरीक्षण, नाव, राहत सामग्री, मेडिकल टीम की तैयारी करा ली है। नेपाल सीमा पर सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं आखिरी गांव तक पहुंच रही हैं।
थारू बेल्ट में थामा आदिवासियों का हाथ
मिहींपुरवा और सुजौली में जहां योजनाएं कागजों में रहती थीं, वहां डीएम खुद जाकर थारू परिवारों को आवास, शौचालय, राशन, पेंशन और वन पट्टे का लाभ दिला रहे हैं। जनता कह रही है पहले अफसरों से मिलने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, अब डीएम साहब खुद चलकर हमारे बीच आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन