एसपी ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी लाइन्स कार्यालय का किया उद्घाटन : नवनिर्मित कार्यालय के स्थापित होने से कार्यों के संपादन में अधिक सुविधा एवं सुगमता होगी
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 6, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परिसर में स्मृति पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी लाइन्स कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओंए आधारभूत सुविधाओं एवं कार्यालयीन संसाधनों का जायजा लिया गया। नवनिर्मित कार्यालय के स्थापित होने से क्षेत्राधिकारी लाइन्स के कार्यालयीन कार्यों के संपादन में अधिक सुविधा एवं सुगमता होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंहए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारीए सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर जामकरए प्रतिसार निरीक्षक दिलीप द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन