विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए 112 अभ्यर्थियों का हुआ चयन : विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 14, 2026
बहराइच। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बहराइच में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निषंक त्रिपाठी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में लगभग 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 300 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान 112 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को रोजगार के बेहतर अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ कौशल विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए लाभदायक पहल बताया। मेले में मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य स्मृति षर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर अभिवाहन किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला कौषल प्रबंधक रवि पाठक, मानू, सुमित, हेमा, निरंजन एवं मंच का संचालन डी.के. त्रिपाठी, सिद्वार्थ द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन