बालाजी धर्म कांटा पर बदमाशों का धावा : बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 22, 2026
घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
शोर मचाने पर बदमाश मौके से हुए फरार
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित अजीजपुर में बालाजी धर्म कांटा पर देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोल दिया। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर फखरपुर पुलिस व स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गोण्डा जनपद निवासी पिं्रस मिश्रा बालाजी धर्म कांटा पर कर्मचारी है और वहीं बने कमरे में रहते है। देर रात्रि करीब डेढ़ बजे कुछ लोग धर्म कांटा पर पहुंचे। प्रिंस ने सोंचा कि कोई गाड़ी की तौल कराने आया है और वह दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान बदमाशों ने धर्म कांटा की लाइट काट दी और कमरे में घुसकर गल्ले की चाभी मांगने लगे। प्रिंस द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ घायल हो गया। पिं्रस ने बताया कि बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। जिससे उसके हाथ में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे रमन पाठक बाहर निकले तो बदमाशों ने उन पर भी डण्डे से हमला कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म कांटा कर्मचारी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने की सूचना मिली थी। हालांकि उन्होंने फायरिंग और गोली लगने की बात को गलत बताया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार पीड़ित का शुक्रवार को कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलास करने का आश्वासन दिया है। चोरी की योजना बनाते समय दो चोर गिरफ्तार
03 अदद मोबाइल व चोरी करने के उपकरण बरामद
बहराइच। चोरी की योजना बनाते समय थाना रिसिया पुलिस ने दो चोरों को तीन अदद चोरी के मोबाइल व चोरी करने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पान्डेय ने बताया कि शनिवार को थाना रिसिया पुलिस द्वारा दो चोरों, सुजात अली उर्फ टुनटुन पुत्र बसारत अली निवासी परेवा खान, मुन्नी उर्फ मोनी उर्फ समीर पुत्र छब्बन निवासी गुलहरिया दा. बैजनाथपुर थाना रिसिया को चोरी की योजना बनाते समय चोरी करने के उपकरण व 03 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरों के पास तीन अदद मोबाइल, एक अदद डमी मोबाइल, एक अदद पेंचकस, एक अदद पिलास, एक अदद सब्बल, एक अदद सडसी, एक अदद रिंच, एक अदद टार्च, एक अदद चाभी का गुच्छा व 310 रूपये नगदी बरामद किया गया। जिसके संबंध में मुअसं. 235/2026 धारा 313/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पकड़े गए चोर मुन्नी का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए चोरों के पास से तीन अदद मोबाइल, एक अदद डमी मोबाइल, एक अदद पेंचकस, एक अदद पिलास, एक अदद सब्बल, एक अदद सडसी, एक अदद रिंच, एक अदद टार्च, एक अदद चाभी का गुच्छा व 310 रूपये नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, हे.का.प्रभाकर राज सिंह, का.देवेन्द्र कुमार व कां.सुरजीत विक्रम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन