ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण-पत्र

अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर दिया गया बल

सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय साहित्य का परचम पूरी दुनिया में फहराने वाला बताया

तकनीकी समस्याओं पर की गई विस्तृत चर्चा

विभागों को अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

Ad

जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न : अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर दिया गया बल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 7, 2026

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में मेरा युवा भारत, बहराइच के जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार द्वारा उपस्थित समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए मेरा युवा भारत विभाग के कार्यों, उद्देश्यों एवं युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरान्त बैठक के निर्धारित एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए संबंधित विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैठक में जनपद में युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संचालन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर बल दिया गया। जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है, जिससे युवा विभिन्न युवा गतिविधियों, स्वयंसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता कर सकें। युवाओं का पंजीकरण माई भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाना है। इस संबंध में शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, महाविद्यालयों के अध्यापकगण, समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें