ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

: साधन सहकारी समितियों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव

बहराइच। जिले में रविवार को साधन सहकारी समितियों के चुनाव सम्पन्न हुए। कहीं पर निर्विरोध तो कहीं पर मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत साधन सहकारी समिति बेलहरी के चुनाव में दिग्विजय सिंह अध्यक्ष चुने गए। जबकि अंजनी गौड उपाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी महीप सिंह, समिति के सचिव दाताराम, चौकी इंचार्ज कुण्डासर विपिन कुमार, उप निरीक्षक नरसिंह, का.फिरोज अहमद, का.बृजेश कुमार, म.का.़ऋतु पाण्डेय व वर्षा पाण्डेय मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, महामंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे। वहीं कैसरगंज विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति रूकनापुर खुर्द के चुनाव में भीष्म प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि अन्य चुनाव सदस्य निर्विरोध चुने गए। भीष्म प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.राम नरेश सिंह के पुत्र है। इस दौरान समिति के सचिव सुनील कुमार, आलोक सिंह, कुजैल अहमद, हसीब अहमद सहित अन्य भाजपा नेता व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें