ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Ad

: राउण्ड-द-क्लाक संचालित हो रहा है निर्वाचन कन्ट्रोल रूम

कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05252-297112
बहराइच। निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रीक्ट कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम को राउण्ड-द-क्लाक संचालित किये जाने के लिए शिफ्टवार अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05252-297112 है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर डॉ पूजा यादव व सहायक प्रभारी अधिकारी डीपीआरओ उमाकान्त पाण्डेय तथा सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार को दायित्व सौपा गया है। कन्ट्रोल रूम को राउण्ड द क्लाक संचालित किये जाने के लिए प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक वरिष्ठ सहायक रूकूल केशव वर्मा, उर्दू अनुवादक अल्का श्रीवास्तव, सफाई कर्मी घनश्याम, प्रेमनारायण, राजितराम, इन्द्रपाल व भानु प्रकाश, अपरान्ह 03 बजे से रात्रि 11 बजे तक अनु. सहा. पं चन्द्रभूषण सिंह, मो. अजमल व सफाई कर्मी पवन मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार बाल्मीकी, पवन कुमार व संजय कुमार तथा रात्रि 11 बजे से प्रातः 07 बजे तक अनु. आ. लि. उधवराम, सफाई कर्मचारी संतोष कुमार यादव, इरफान, वसीम खां व शाकिर अली की ड्यूटी लगायी गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें