ब्रेकिंग

लखनऊ में दर्ज हैं बाइक चोरी के आठ मुकदमे, भेजे गए जेल

भवन व परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का लिया जायजा

सफाई अभियान संचालित करने तथा हेल्थ कैम्प लगाये जाने के दिये निर्देश

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

Ad

चोरी की बाइक व तमंचे के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार : लखनऊ में दर्ज हैं बाइक चोरी के आठ मुकदमे, भेजे गए जेल

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 21, 2026

बिछिया, बहराइच। थाना सुजौंली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राम गोविन्द वर्मा ने बताया कि के चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से एक चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान विनोद कुमार गौतम पुत्र सीताराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहकमपुरवा दा. चफरिया व रंजीत मौर्या पुत्र मनीराम मौर्या, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरगदहा कला थाना खैरीघाट के रूप में की गई। जिनके विरूद्ध लखनऊ में बाइक चोरी के आठ मुकदमे दर्ज है। दोनों के खिलाफ थाना सुजौली में मुअसं. 85/2026 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार रात्रि तेंदुआ घर के पास घूमता दिखा, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मुखिया फार्म गांव में रविवार रात एक तेंदुआ घर के पास घूमता हुआ देखा गया। तेंदुए की यह तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात मालकित सिंह के घर के बाहर तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने सुबह सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें तेंदुआ परिसर के आसपास मंडराता हुआ नजर आया। सीसीटीवी में तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ के महाराजगंज गांव स्थित टोल प्लाजा से पहले आसाम रोड के किनारे झाड़ियों में करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें