ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Ad

: खेत में मिला शावक, मां से मिलाने का चल रहा प्रयास

बहराइच,। मोतीपुर रेंज के दलजीतपुरवा गांव निवासी एक किसान के खेत में तेंदुए का शावक पहुंच गया। ग्राम प्रधान पति की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शावक को कब्जे में ले लिया है। शावक की उम्र महज डेढ़ से दो माह के आसपास है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज का दलजीतपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी गोपाल के खेत में इस समय बरसीम लगा हुआ है। गोपाल गुरुवार को खेत को गए तो वहां पर तेंदुआ का शावक दिखा। जिस पर उसे वहां मौजूद किसान ने शावक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कार्ताराम वर्मा को दी। ग्राम प्रधान ने रेंज कार्यालय में सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने वन वाचर आलोक सिंह की टीम को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने शावक को कब्जे में ले लिया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि बच्चा तेंदुआ का शावक है। उसकी उम्र महज डेढ़ से दो माह के बीच है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि खेत में मिला शावक तेंदुए का बच्चा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शावक को रेंज कार्यालय लाया गया है। शावक को मां से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि बच्चे की तलाश में मां गांव और रुख करेगी। इससे हमले की आशंका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें