यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक होर्डिंग हटाए जाएं : बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग व रॉग साइड चलने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 19, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान समिति की विशेष बैठक कर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक होर्डिंग तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें तथा जहां भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा हो, वहां प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन संचारित ना होने पाए। स्कूल बस पर हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर का अंकन किया जाए। सभी विद्यालय में समयबद्ध बैठक आयोजित की जाए। प्रत्येक बस में ड्राइवर के अलावा एक महिला या पुरुष परिचारक की वयवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, अधि. अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार व अमर ंिसह,एआरटीओ सुशील कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका प्रमिता सिंह, पुलिस प्रशासन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन