: सील बंद पानी के पैकेट में रेंगता मिला केंचुआ, दुकानदार में मचा हड़कंप
Admin
Fri, Jul 14, 2023बहराइच। जिले के कोट बाजार में स्थित किराना व्यापारी के यहां शुक्रवार को एक व्यक्ति पानी का पैकेट लेने पहुंचा तो उसके पैकेट में केंचुआ रेगता दिखायी दिया। यह देख दुकानदार और ग्राहक में हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत खाद्य विभाग की टीम से की गई है। दुकानदार के मुताबिक पानी वह गोंडा से आने वाले व्यक्ति से खरीद रहा है। पाकुर नगर पंचायत के कोट बाजार में सुनील कुमार तिवारी जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। सुनील किराना के सामान के साथ पानी और कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी करते हैं। शुक्रवार को जनरल स्टोर की दुकान पर एक ग्राहक पहुंचा उसने दो पैकेट पानी मांगा। पानी का पैकेट ग्राहक ने जैसे हाथ में लिया उसने देखा कि सील बंद पाउच में जीवित केचुआ रेंग रहा है। इसको देख ग्राहक ने विरोध जताते हुए दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार सुनील कुमार ने भी देखा तो पैकेट के अंदर एक जीव रेंग रहा था। इस पर उसने पानी के पैकेट को वापस ले लिया। साथ ही इसकी शिकायत पानी देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर से दर्ज कराई। इस मामले में खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बंद पैकेट में केचुआ मिलना बड़ी बात है। जिस व्यक्ति द्वारा पानी दिया जा रहा है उसके प्लांट की जांच कर उसे सीज करने की कार्यवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन