ब्रेकिंग

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Ad

डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक : प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 1, 2026

बहराइच। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदेय स्थल संभाजन तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन के संबंध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन एवं प्रस्ताव तैयार करने की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव, समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार शुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा शफीक, अपना दल से महेन्द्र कुमार वर्मा व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें