ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

: शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

बारिश होने पर दिखा शव
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी प्रदीप बोट का शुक्रवार रात को पत्नी शर्मा देवी (32) से विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत होने पर पति उसे उठाकर घर के बाहर ले गया। इसके बाद घर के सामने बने नाले में शव को गाड़ दिया। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अरविंद मिश्रा, दीवान आशीष वर्मा समेत अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने स्थानीय थाना पर मुअसं. 142/2023 धारा 302, 201 के तहत प्रदीप बोट पुत्र शिव प्रसाद के विरूद्ध पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक और शराब के नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के लोगों के मुताबिक पति और पत्नी दोनों शराब पीते थे। रात में शराब पीने के बाद विवाद किया। जिसके बाद पति ने पत्नी की गला दबा दी। प्रदीप बोट ने पत्नी की रात में हत्या कर शव को नाले में गाड़ दिया। तब तक किसी को जानकारी नहीं हुई। लेकिन शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मिट्टी जब हटी तब महिला के दबे होने की जानकारी हुई। इस पर लोग एकत्रित हुए। हत्या कर शव को नाले में गाड़ दिया। तब तक किसी को जानकारी नहीं हुई। लेकिन शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मिट्टी जब हटी तब महिला के दबे होने की जानकारी हुई। इस पर लोग एकत्रित हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें