ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

हाईटेंशन की चपेट में आया डंपर चालक झुलसा : चालक की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलसा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 20, 2026

नानपारा, बहराइच। क्षेत्र में मिट्टी उतारते समय एक डंपर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। करहल निवासी 30 वर्षीय दिनेश नील कोठी के पास डंपर से मिट्टी खाली कर रहा था। इसी दौरान डंपर का डाला ऊपर उठकर हाईटेंशन तार से टकरा गया और करंट पूरे वाहन में फैल गया। हादसे में चालक की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने नीचे लटक रही बिजली लाइन को हादसे की वजह बताते हुए विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें