: डीएम ने लिया मतगणना स्थल तैयारियों का जायज़ा
Admin
Fri, May 12, 2023
राज्य निर्वाचन आयोग के मंशानुसार समय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिये गये निर्देश
बहराइच। नगर निकाय चुनाव की मतगणना प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थलों नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर तथा शंकर इण्टर कालेज नानपारा का निरीक्षण कर नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच व नानपारा तथा नगर पंचायत रिसिया व रूपईडीहा के लिए मतगणना के लिए की गयी तैयारियों का जायज़ा लिया। डीएम ने मतगणना की व्यवस्था के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें और इस बात का विशेष ख्याल रखा जाय कि टेबल पर मतपेटिकाओं को लाने व ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतो की गणना से सम्बन्धित सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा अजीत परेस, सीओ नानपारा राहुल पाण्डेय, ईओ नानपारा रेनू यादव, नायब तहसीलदार नानपारा हबीबुर्रहमान सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
126 टेबल पर होगा अध्यक्षों व सदस्यों के भाग्य का फैसला
630 मतगणना कार्मिकों के कधों पर रहेगा गणना का भार
13 मई को प्रातः 08 बजे से शुरू होगी मतगणना
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत जनपद में अवस्थित 02 नगर पालिका परिषदों व 06 नगर निकायों के 144 वार्डों के 365 मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित स्थलों पर 13 मई को प्रातः 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार मतों की गणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 63-63 कुल 126 टेबल लगाये गये हैं। मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक टेबल पर 01 गणना पर्यवेक्षक, प्रति टेबल 03 गणना सहायक तथा 01-01 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 630 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत 34 वार्डों के 184 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 34-34 कुल 68 टेबल, 68 गणना पर्यवेक्षक, 203 गणना सहायक व 68 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 340 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी। नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत 25 वार्डों के 51 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 8-8 कुल 16 टेबल, 16 गणना पर्यवेक्षक, 48 गणना सहायक व 16 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 08 होगी। इसके अलावा नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत 11 वार्डों के 11 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 05 होगी। नगर पंचायत जरवल अन्तर्गत 13 वार्डों के 17 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी। नगर पंचायत कैसरगंज अन्तर्गत 16 वार्डों के 29 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 5-5 कुल 10 टेबल, 10 गणना पर्यवेक्षक, 30 गणना सहायक व 10 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 50 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी। इसी प्रकार नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत 15 वार्डों के 23 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी। नगर पंचायत रूपईडीहा अन्तर्गत 15 वार्डों के 24 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा अन्तर्गत 15 वार्डों के 26 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 07 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन