भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम : भरतपुर का डीएम ने निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 1, 2026
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लिन्टर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा खम्भे लगाकर विद्युत लाईने बिछाकर कर विद्युत आपूर्ति से ग्राम को आच्छादित किया जा चुका है। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक गलियों के प्रथम फेज अन्तर्गत मिट्टी भराई के उपरान्त गिट्टी डालकर रोड रोलर से कमपैक्शन का कार्य पूर्ण कर रोड़ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी ग्राम में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन