मानव स्वास्थ के लिए अत्यन्त उपयोग हैं मिलेट्स उत्पादः डीएम : मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 15, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा के साथ किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट महाराणा प्रताप चौक पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम द्वारा वित्तपोषित मिलेट्स स्टोर का निरीक्षण कर स्टोर की संचालक श्रीमती पूनम सिंह से उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि माह जुलाई में ग्राम बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिलेट्स स्टोर को अनुदान के रूप में रू. 20 लाख की धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया था। मिलेट्स स्टोर के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक श्री वर्मा ने बताया कि आमजनमानस तक जनपद के किसानों द्वारा उत्पादित मिलेट्स उत्पादों जैसे चना, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, कुटकी, मक्का, शुद्ध तेल, घी, बेसन, आंटा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मिलेट्स स्टोर की स्थापना की गई है। श्री वर्मा ने बताया कि मानव स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स उत्पाद अत्यन्त उपयोगी हैं। मानव स्वास्थ के लिए श्री अन्न की उपयोगिता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि आमजनमानस विशेषकर आज की युवा पीढ़ी को रोजमर्रा की जिन्दगी में फास्ट फूड के स्थान पर श्री अन्न का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन