डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र का किया पैदल भ्रमण : पूजा पण्डाल स्थलों पर डीएम व एसपी ने किया जनसंवाद
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 22, 2026
बहराइच। श्री गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सोमवार की रात्रि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा व पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में घण्टाघर चौराहा से विभिन्न पूजा पण्डाल स्थलों तक पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। नगर भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात अधिकारियों व कर्मियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। पूजा पण्डालों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने जनसंवाद करते हुए मौके पर मौजूद पूजा समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन