ब्रेकिंग

खेत की देखरेख करने गया था किसान

इको वैन के चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल

मानव तस्करी का प्रयास विफल

तेजवापुर ब्लाक में ब्लाक सभागार में महसी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

95 लाख की लागत से विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का निर्माण किया गया

Ad

खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का 8वॉ चरण प्रारम्भ : डीएम ने सीडीओ के साथ जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 22, 2026

बहराइच। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से 04 सितम्बर तक टीकाकरण का 8वाँ चरण संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास सुनील कुमार धनवंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के 8वें चरण में सम्पूर्ण जनपद के लगभग 04 लाख 50 हज़ार से अधिक पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश उपाध्याय ने बताया कि खुरपका-मुहँपका बीमारी से बचाव के लिए 22 जुलाई से 04 सितम्बर तक कुल 45 दिवसों के लिए टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें