: जिला गन्ना अधिकारी ने किया गया सर्वे कार्य का गहन निरीक्षण
Admin
Fri, May 26, 2023
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानो का किया उत्साह वर्धन
बहराइच। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य द्वारा शुक्रवार को पारले कंपनी के ग्राम बिजौवा एवं खपुरवा में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर चीनी मिल एवं विभागीय स्टाफ मौजूद रहे। सर्वे कार्य ठीक पाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। सर्वे चेकिंग के दौरान किसानों को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपना सर्वे खेतों पर रहकर कराये और रसीद जरूर प्राप्त कर ले। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन जरूर भर ले। साथ-साथ इस समय बरसात काफी अच्छी हुई है अपनी गन्ने की पेड़ी पौधा फसल में 10 किलो प्रति बीघा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग अविलम्भ कर दे। ग्राम खपुरवा में रिंग विधि प्लाट काफी अच्छे थे। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानो का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने यह भी कहा कि माह मई-जून का समय गन्ने की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए जुताई-गुड़ाई, खाद-उर्वरको का प्रयोग, कीड़े- बीमारियों का नियंत्रण आदि का प्रबंधन समय पर कर ले। इसके अलावा पारले कम्पनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबन्धक संजीव राठी ने बताया कि इस समय पारले कंपनी द्वारा गन्ने की फसल में अमिनोज माइक्रोनुट्रिएंट्स, इमिडा कीटनाशक, एनपीके को स्प्रे करने के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रे मशीन दी जा रही है। जिन किसानो के पास ट्रैक्टर उपलब्ध है वह स्प्रे मशीन जरूर ले और इसके लिए पारले के गन्ना अधिकारियो से संपर्क करे। इसके अलावा किसानो को पारले आर्गेनिक पोटाश 2 बैग लेने पर 2 बैग निशुल्क, जैविक खाद, 5 बैग पर 5 बैग निशुल्क, अमिनोज 1 ली. पर 1 ली. एवं अन्य उत्पाद जैसे - कोराजन, इमिडा कलोरोप्रिड, सल्फोजिंक, हेक्सास्टोप पर भी किसानो को भारी छूट दिया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठाये और गन्ने की पैदावार कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ जरूर ले। इस अवसर पर समिति सुपरवाइजर अविकल मौर्य, सरनाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन