ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करायेंः डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 27, 2026

बहराइच। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पोषण/कन्वर्जेन्स समिति एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं की चयन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियो को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर समस्त बिन्दुओ वजन, गृह भ्रमण, पोषाहार, आधार सीडिंग, सीबीई/वीएचएसएनडी गतिविधि इत्यादि की शत प्रतिशत फीडिंग प्रतिमाह कराना सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लायें। डीएम ने समस्त परियोजनाओं को निर्देश दिया कि आगामी समीक्षा बैठक तक फीडिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि चिन्हित बच्चों का मानक के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय तथा अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भती कराकर उन्हें आवश्यकतानुसार पोषण एवं उपचार उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पदेन उत्तरदायित्वों के निवर्हन में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाय। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष चयन समिति सुनील कुमार धनवंता, चयन समिति के सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक एवं आईसीडीएस सहयोगी पार्टनर्स बैठक मे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें