ब्रेकिंग

कार्रवाई न होने पर 16 जुलाई से पीड़ित द्वारा अनशन की चेतावनी

मेडिकल अफसरों को दिया गया बाल टीबी प्रबंधन का प्रशिक्षण

पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने की वर्चुअल बैठक

सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Ad

एयरेशन सिस्टम की स्थापना से मछलियों के उत्पादन में होगी वृद्धि : सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 9, 2026

बहराइच। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम द्वारा बताया गया कि विभागीय पोर्टल के माध्यम से 08 जून से 28 जून तक 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 यूनिट हेतु आवेदन किया गया है। जिसमें से 18 यूनिट के आवेदन पात्र पाये गये। जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पट्टा/निजी क्षेत्र के सक्रिय 18 यूनिट के मत्स्य पालकों का चयन किया गया। योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया कि योजना अन्तर्गत ऐसे मत्स्य पालक जिनके पास पट्टा/निजी क्षेत्र में न्यूनतम 0.5 हे0 क्षेत्रफल के तालाब हैं वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं एवं उनके पट्टे की अवधि न्यूनतम 05 वर्ष अवशेष होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों को एयरेशन सिस्टम की स्थापना से मछलियों के उत्पादन में वृद्धि होगी और जलीय गुणवत्ता व पानी में ऑक्सीजन की वृद्धि होने से मत्स्य पालकों को 4 से 5 टन का उत्पादन सघन मत्स्य पालन करके लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता द्वारा योजना की वित्तीय अनुदान की व्यवस्था के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया गया कि चयनित मत्स्य पालकों को पारदर्शी तरीके से डीबीटी के माध्यम से शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार लाभ प्रदान किया जाय, जिसमें पिछड़े वर्ग व सामान्य वर्ग के मत्स्य पालकों को परियोजना लागत के सापेक्ष 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान एयरेटर क्रय करने के उपरान्त भुगतान की कार्यवाही नियमानुसार की जाय। इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा अवगत कराया कि चयन प्रक्रिया का गहन परीक्षण कर लिया जाय तथा कोई भी पात्र आवेदक वंचित न रह जाय। बैठक में मत्स्य निरीक्षक दीपक कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें