ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

: जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया कारागार का निरीक्षण

बहराइच। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाघीश, डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिवेन्द्र कुमार मिश्रा, कारागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, अजय कुमार, शेषनाथ यादव व अनीता सक्सेना, कारागार चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें