ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी : जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 25, 2026

बहराइच। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25, 26 व 27 सितम्बर तक बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती एवं सिद्धार्थनगर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं (हवा की गति 40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

26 सितम्बर को कक्षा 08 तक के विद्यालयों में स्थगित रहेगा शिक्षण कार्य

बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 26 सितम्बर को जनपद में संचालित कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय, मदरसा एवं अन्य बोर्ड अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित किया जाता है। सभी सम्बन्धित को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें