शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन : अगस्त क्रांति के अवसर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 8, 2026
बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच के तत्वाधान में शनिवार को विकास खंड नवाबगंज (बाबागंज) कार्यालय परिसर में स्थित सेनानी शिला स्तंभ पर शहीद नमन यात्रा के अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके सेनानियों को शत- शत् नमन किया गया। वंदे मातरम का गायन हुआ इसके पश्चात ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विशेष कार्य अधिकारी भानु प्रताप त्रिवेदी, कामरान सिद्दीकी शहर अध्यक्ष, अजय सिंह संगठन मंत्री बहराइच, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर ए.एम.सिद्दीकी एवं सभा का संचालन बद्री सिंह ने किया। जिसमें उपरोक्त वक्ताओं ने अगस्त क्रांति के अवसर पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया और देश के प्रति सजक रहने का आवाहन किया। इस मौके पर रामसूरत यादव, रामसागर आर्य, विश्वनाथ प्रसाद आर्य, सत्यदेव साहू, सुखराम साहू, चंद्र प्रकाश, राजबहादुर, शमशेर बहादुर श्रीवास्तव, राज्जबली, राजेश गौतम, राजेश कुमार कौलिक, राजेंद्र प्रसाद आर्य, अजमत अली, संदीप कुमार गौतम, ओम प्रकाश, भवानीदीन आदि सैकड़ो सेनानी परिवार उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के पश्चात सभा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन