सेनानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया : भारत की आजादी में उनके योगदान पर की चर्चा
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 5, 2026
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं और क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के स्वतंत्रता सेनानी तथा जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और भारत की आजादी में उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि चन्द्रवीर सिंह पुत्र स्व. गनेश बख्श सिंह हरिहरपुर रैकवारी के निवासी थे। वर्ष 1930 में पूज्य बापू महात्मा गांधी ने बहराइच का दौरा किया और उन्होंने पंडित वैद्य भगवान दीन मिश्र बहराइच को कर्ता धर्ता बनाया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामदीन गौतम ने कहा कि किसानों और मजदूरों पर होने वाले अत्याचारों की सूचना उन्होंने प्रांतीय कांग्रेस तक पहुंचाई। अन्त में उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ अवस्थी, गायत्री दत्त मिश्र, राम सागर, रवीन्द्र कुमार सिंह, आदित्य भान सिंह, गुरु जी, परमजीत, श्यामलाल गौतम, बदलूराम, अंगनू राम, तुलसी राम मौर्य सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन