ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

किसान अधिक आय प्राप्त करने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने : सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 19, 2026

बहराइच। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ आयोजित किया गया। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह किसान दिवस बैठक में अपने सुझाव या शिकायत लिखित रूप में दिया करें, जिससे उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा सके। उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याएं शिकायतें व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सकते हैं, जिसका निस्तारण उनके द्वारा प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा। प्रगतिशील कृषक हरिशरण सिंह ने कहा कि राजापुर व बेल्थरा माइनर तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने जरवल नहर खंड 5 नहर को जल्द से जल्द चालू कराया जाए। उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पी.एम.एफ.बी.वाई. के अन्तर्गत खरीफ में धान, मक्का और अरहर फसल अधिसूचित है। किसान भाई धान मक्का और अरहर फसल का बीमा कराकर लाभ उठाएं। श्री वर्मा ने बताया कि किसान भाई 2 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है। जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ल ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल का पर चल रहे बकाया सम्बन्धी जजमेन्ट आ गया है। कोर्ट ने किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कंसीडर करने को कहा है। अब सीओसी गठन का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर 2026 के बाद जनपद के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र मिलने की पूर्ण संभावना बन गई है। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत नितिन कुमार, जागेश कुमार, सहायक अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक आनन्द प्रकाश पटेल व जनपद के प्रगतिशील कृषक शशांक सिंह, शिव कुमार, मनीष कुमार बाजपेयी, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के निदेशकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें