ग्रामीण क्षेत्र को मिली रोडवेज बस सेवा की सौगात : मंगल मेला गोडहिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 15, 2026
कैसरगंज, बहराइच। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कैसरगंज के ग्रामीणों को आखिरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा की सौगात मिल गई। वर्षों से सीधी रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार समाप्त हो गया। मंगल मेला गोडहिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए सीधी राजकीय बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। बताया गया कि क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज सिंह के प्रयासों एवं लगातार किए गए जनसंपर्क के फलस्वरूप यह बस सेवा शुरू हो सकी। इस अवसर पर एआरएम रोडवेज बहराइच ज्ञानचंद, डिपो इंचार्ज बी.बी. सिंह, प्रदेश संगठन व्यापार मंडल के मंत्री मनोज सिंह, अमित सिंह काका पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत कैसरगंज, बाल गोविंद निषाद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अयान, शिव गोविंद, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन