ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

डीएम की अध्यक्षता में नवयुग पालिका कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न : पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 2, 2026

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में नवयुग पालिका कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष की विभिन्न विकास योजनाओं एवं नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देना तथा लंबित प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिये जाने पर चर्चा की गयी। बैठक में नव युग पालिका योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्तावों को स्वीकृति के उपरांत पोर्टल पर अपलोड किए जाने तथा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विभिन्न नगर निकायों की कार्ययोजनाओं पर विचार किया गया। इसके अलावा वंदन योजना के लिए वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। एजेंडे में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड ग्रांट के अवशेष प्रस्तावों, 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों तथा अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क से प्राप्त धनराशि के उपयोग संबंधी प्रस्तावों को भी शामिल किया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें