ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल व्यवसाय से जुडे करदाताओं के साथ बैठक सम्पन्न : तकनीकी समस्याओं पर की गई विस्तृत चर्चा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 6, 2026

बहराइच। राज्य कर विभाग खण्ड-2, बहराइच द्वारा बुधवार को औषधि, फार्मास्यूटिकल, मेडिकल उपकरण एवं संबंधित उत्पादों के व्यापार से जुडे करदाताओं के साथ जीएसटी अनुपालन एवं जागरूकता संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में करदाताओं को जी.एस.टी.आर.-1 व 3बी समय से दाखिल करने, जी.एस.टी.आर.-2बी से आई.टी.सी. का मिलान, पात्र आई.टी.सी. का ही दावा करने तथा बुक ऑफ एकाउण्ट्स एवं जी.एस.टी. रिटर्न दाखिल करने में आ रही तकनीकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। फार्मास्यूटिकल व्यवसाय की विशेष प्रकृति को देखते हुए एक्सपायर मेडिसिन, सेल्स रिटर्न, क्रेडिट/डेबिट नोट्स, फ्री सैम्पल, बैच एक्सपायरी वाईस स्टाक, सही एच.एस.एन. एवं कर की दर, बी2बी/बी2सी आपूर्ति तथा ई-इनवायस, ई-पे बिल से सम्बन्धित अनुपालन बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त, राज्य कर खण्ड-2 अहमद यासिर द्वारा बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढावा देना तथा व्यापारियों की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना है। राज्य कर विभाग द्वारा सभी करदाताओं से समय से रिटर्न दाखिल करने एवं सही जी.एस.टी. अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करता है। इस अवसर पर बहराइच केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व महासचिव मनोज बंसल, गाजी मेडिकल हॉल से सै. ताजुल हुदा, शौर्य मेडिकल्स से संजय अग्रवाल, नरसिंह फार्मा एवं सर्जिकल से अंकित बंसल, नीतिश फार्मा से राजेन्द्र पटवारी, रितेश फार्मास्यूटिकल्स से रितेश अग्रवाल एवं अन्य व्यापारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-2 संदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक आशुतोष सिंह व अमरीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें