ब्रेकिंग

नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की

सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

आवश्यक सूचनाओं का संकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए

Ad

52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 5, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा रूपईडीहा क्षेत्र इन दिनों स्मैक तस्करी का प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है। लगभग प्रतिदिन पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई में स्मैक तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक केवल कैरियर या छोटे तस्कर ही पकड़े जा रहे हैं। जबकि इस अवैध कारोबार के कथित बड़े सरगना आज भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। लोगों का मानना है कि सीमा पार से संचालित इस नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश तभी लगेगा, जब सुरक्षा एजेंसियां इसके थोक कारोबारियों तक पहुंचें। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि नेपाल पुलिस बड़े मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। सीमांत डिग्री कॉलेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र जव्वाद उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बाजार बाबागंज, थाना रुपईडीहा के रूप में की गई। जिसके विरूद्ध थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें