ब्रेकिंग

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित

चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम घिसनीपुरवा का किया भ्रमण

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र

Ad

उत्थान आडिटोरियम में समारोह पूर्वक आयोजित हुआ आँगन मिलन कार्यक्रम : विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 20, 2026

बहराइच। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम में आयोजित आँगन मिलन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गये। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा अन्य अतिथियों के साथ पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल व अन्य सहायक उपकरण, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत 05 कुपोषित परिवारों गौदान भी किया गया। समारोह के दौरान 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के 05 लाभार्थियों को डेमो चेक, हेल्दी बेबी शो के विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ी, बच्चों को प्री-स्कूल किट, किशोरी बालिकाओं को शगुन किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को किट एवं पुरस्कार तथा दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, पीडी डीआरडीए मनीष, डीडीओ राज कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें