ब्रेकिंग

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित

चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम घिसनीपुरवा का किया भ्रमण

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र

Ad

समस्याओं को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन : समस्याओं के निराकरण की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 20, 2026

बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघ द्वारा प्रदेश स्तर से घोषित कार्यक्रम के क्रम में जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर एवं ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर अवधेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी एवं सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। विधायक पयागपुर ने आश्वस्त किया कि ग्राम रोजगार सेवकों की मांगे जायज है अतिशीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं के समाधान कराया जाएगा। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने बताया कि हम सभी ग्राम रोजगार सेवक विगत लगभग 19 वर्षों से ग्राम पंचायतों में मनरेगा वर्तमान में वीबीजीरामजी योजना में अपनी सेवाएं दे रहे है परंतु सरकार द्वारा हम सभी के भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हुजूरपुर अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, सुनील वाल्मीकि, राम नरेश पयागपुर, बृजेश सिंह, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम नरेश, प्रदीप सिंह, सुबोध सिंह, अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, मो.नईम, संतोष तिवारी, देवकीनंदन पाठक, आरती देवी, महेंद्र प्रताप, अब्दुल वहीद, सविता सिंह, वेद प्रकाश, जगमोहन, राकेश यादव, रामअचल, जगराम, अनिल कुमार, बच्चाराम सहित सैकड़ो रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें