महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने फूंका : मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Sep 21, 2026
बहराइच। सोमवार को ग्राम काल्हापारा फखरपुर विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीएसए को करप्शन किंग बताकर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भवानी ठाकुर ने कहा कि करप्शन किंग बहराइच बीएसए पूर्व में महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके हैं फिर यहां बहराइच में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार का प्रयाय कहा जाता है जो गांव में करप्शन किंग नाम से कुख्यात है इसने बहराइच में पिछले फरवरी में बेसिक शिक्षा की 26-27 सत्र की एक ट्रक किताबों को बेचा था। जिसमें जिले के जिम्मेदारों ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे ट्रक सहित किताबों को बरामद कर इनके तीन कर्मचारियों और कबाड़ी को जेल भेजा था। अब इसने बेसिक शिक्षा के 519 ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति के क्रम में 140 की भर्ती पहले की फिर 173 की नियुक्ति की और नियुक्त पत्र देने के पहले ही पूरा खेल उजागर हो गया। नियुक्तियों में करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप गांवों में फैल गया। जिससे जनपदवासियों में घोर आक्रोश व्याप्त हो गया है। अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भारी वसूली के आरोप हैं और इसके द्वारा सैकड़ों करोड़ की चल अचल संपत्ति बनाने की भी चर्चा है भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसके पूरे भ्रष्टाचार की जांच करा कर मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाए और इसके चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए। पुतला फूंक कर प्रदर्शन करने वालों में जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह सरपंच, मनोज कुमार गौतम मुटरू, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम, नंदू साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन