ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

रेड क्रॉस के आजीवन सदस्यों ने लगाया धांधली का आरोप : चुनाव निरस्त करने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 20, 2026

सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

बहराइच। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के हाल में संपन्न चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और आजीवन सदस्यों को सूचना न दिए जाने का आरोप लगाते हुए संगठन से जुड़े कई आजीवन सदस्यों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सदस्यों ने पूरे चुनाव को अवैध घोषित कर दोबारा नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की है। आजीवन सदस्यों का आरोप है कि दशकों से रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े सदस्यों को चुनाव की सूचना तक नहीं दी गई। जिसके कारण वे लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए। सदस्यों का कहना है कि चुनाव स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बार-बार सदस्यता सूची उपलब्ध कराने की मांग किए जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सूची सार्वजनिक नहीं की गई। उनका दावा है कि इससे पूरी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संविधान का हवाला देते हुए यह भी सवाल उठाया गया है कि चुनाव जिलाधिकारी की उपस्थिति में होना चाहिए अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी की मौजूदगी में। आजीवन सदस्यों ने इस संबंध में नियमों की स्पष्ट व्याख्या और चुनाव प्रक्रिया की वैधानिकता की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश सक्सेना, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, उमेश चंद्र, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, संजीव कुमार, पीके श्रीवास्तव, राकेश चंद्र, भगवान दीन मिश्र, विनय मित्तल सहित अन्य आजीवन सदस्य शामिल रहे। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर चुनाव निरस्त करने अथवा निष्पक्ष जांच शुरू करने की प्रक्रिया नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के स्टेट प्रेसिडेंट तथा राज्यपाल से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर नियमानुसार नए सिरे से चुनाव कराने की बात कही है।

निर्वाचित सदस्यों के नाम को लेकर भी उठाए सवाल

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आजीवन सदस्यों ने कथित निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के नाम और उनकी चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता पर सवाल खड़े किए। आरोप है कि कुछ ऐसे लोगों के नाम भी निर्वाचित सदस्यों की सूची में शामिल हैं, जिनके बारे में शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वे पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे और उन्होंने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। आजीवन सदस्यों ने विशेष रूप से भगवानदीन मिश्रा के नाम का उल्लेख करते हुए उनके चुनावी स्थल पर मौजूद होने को लेकर सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने प्रशासन से नामांकन पत्र, उपस्थिति रजिस्टर, सदस्यता सूची और चुनाव से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें