ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन : अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 22, 2026

बहराइच। कैसरगंज तहसील के लेखपालों ने शनिवार को अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों का विरोध प्रदर्शन प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर किया गया। जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हुए। लेखपालों का यह विरोध अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ 20 अगस्त को एंटी करप्शन एवं विजलेंस टीम द्वारा की गई टैªप कार्रवाई के खिलाफ रहा। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शासन-प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। धरने पर बैठे लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के विरोधी नहीं है। हालांकि उन्होंने जोर दिया कि किसी भी कर्मचारी के विरूद्ध टैªप कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत का उद्देश्य, संभावित व्यक्ति रंजिश और शिकायत की वास्तविकता की गहन जांच होनी चाहिए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि कई बार व्यक्तिगत रंजिश के कारण कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें की जाती है। उन्होंने मांग की कि ऐसी कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, संबन्धित कर्मवारी की वास्तविक भूमिका और उसके अधिकार क्षेत्र की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने अयोध्या प्रकरण से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। लेखपालों ने दोहराया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। उनका कहना था कि किसी भी कर्मचारी को दोषी ठहराने से पहले उपलब्ध साक्ष्यों और उसके अधिकार क्षेत्र की गहन जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्य बहिष्कार के कारण कैसरगंज तहसील में राजस्व संबंधी सभी कार्य ठप रहे। लेखपालों से जुड़े कार्यों के लिए तहसील पहुंचे फरियादियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपने आन्दोलन को आगे भी जारी रख सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें