ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चीनी मिल के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक

तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग

अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित मुकदमों पर विशेष चर्चा करते हुए ट्रायल को गति देने के दिये निर्देश

24 चांदपुरा व 28 को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में आयोजित होगा शिविर

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक

Ad

डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण : तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 24, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों, पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ तहसील नानपारा अन्तर्गत पौराणिक कालीकुण्डा मन्दिर तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग की ओर से कराये जा रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें