ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: खेत में लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

पुत्री ने मां पर पिता की हत्या करवाने का लगाया गंभीर आरोप
जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक किसान का शव मक्के के खेत में बबूल के पेड़ से लटका पाया गया है। किसान का पैर पूरी तरह से जमीन से टिके होने के कारण हत्या कर पेड़ से लटकाने की शंका जाहिर की जा रही है। वहीं मृतक के पुत्री ने अपने ही मां और एक व्यक्ति पर पिता को मार डालने का आरोप लगाया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पारा परसरामपुर के मजरा भगोले पुरवा निवासी 45 वर्षीय लालू पुत्र सुंदर का शव गांव के ही निकट मक्के के खेत में लगे एक बबूल के पेड़ से लटका पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका कर आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतक किसान का पैर पूरी तरह से जमीन पर रखा रहा साथ ही जिस रस्सी से शव लटका था वह रस्सी मृतक युवक का भार नही रोक सकती है। पिता की मौत की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची मृतक की पुत्री राधा ने अपने ही सगी मां व घर आने जाने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि मेरी मां ने ही पिता को मौत के घाट उतरवा दिया है आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया गया है। वही मृतक की पत्नी द्वारा थाने में तहरीर देकर सूचना दी गई है कि रविवार सुबह उसके पति ने खेत में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता लगेगा। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें