ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

किसी अनजान व्यक्ति के साथ गोपनीय जानकारी साझा न करें : डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 21, 2026

बहराइच। क्षेत्राधिकारी पयागपुर की अध्यक्षता में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा डिवाइन पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पयागपुर द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सीओ द्वारा साइबर ठगी से बचाव हेतु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि ओटीपी, एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई मोबाइल बैंकिंग एवं बैंक खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने तथा नए ऑनलाइन, बैंकिंग अकाउंट का प्रयोग करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने की स्थिति में ’’तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा ’’राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनने तथा स्वयं जागरूक रहते हुए अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें