ब्रेकिंग

दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद

मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष

Ad

घाघरा नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 31, 2026

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घाघरा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंजेश कुमार निषाद पुत्र सुभाष निषाद निवासी धोबिनपुरवा, तपेसिपाह थाना जरवलरोड के रूप में की गई। ग्रामीणों के मुताबिक अंजेश कुमार घाघरा नदी में स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से काफी तलाश के बाद युवक के शव को करीब एक घंटे बाद नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना की खबर मिलते ही घाघरा घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहर में डूबने से युवक की मौत

बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आमा पोखरा निवासी राजा बाबू के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजा बाबू मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घर से नहर किनारे टहलने निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन मथुरा पुल के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का माना जा रहा है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें