ब्रेकिंग

विपक्षियों की पिटाई से दम्पति घायल

संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का किया आह्वान

विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई

उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन

Ad

एसपी को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों पर की कार्रवाई की मांग : विपक्षियों की पिटाई से दम्पति घायल

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 4, 2026

बहराइच। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगण दबंग सरकस किस्म के अपराधी है। गेंदा कुमारी पत्नी राहुल निवासिनी पसिनपुरवा भंगहा थाना हुजूरपुर के मकई के खेत में विपक्षीगण बीते 1 अगस्त को जानवर चरा रहे थे। जिस पर वह अपने पति और पुत्री के साथ खेत पर पहुंचकर विरोध किया। तभी विपक्षी मां-बहन की गंदी, गंदी गालियां देते हुए गेंदा कुमारी के पति पर शुभम पुत्र कैलाश निवासी कलहंशपुरवा थाना हुजूरपुर ने गिरमिट से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका सर फट गया और वह बेहोश होकर गिर गए। पीड़िता व उसकी पुत्री तथा उसकी जेठानी व जेठानी का पुत्र बचाने के लिए गये तो उसे भी मारापीटा। गेंदा कुमारी गले में मंगलसूत्र पहने थी जिसे छीन लिया। जिससे गंेदा कुमारी बेहोश होकर गिर गई। जिसके संबंध में पीड़िता ने थाना हुजूरपुर में विपक्षियों के विरूद्ध तहरीर दी। परन्तु पुलिस ने न तो चोटिलों की डाक्टरी परीक्षण कराया और न ही रिपोट दर्ज की। पीड़िता कई बार थाने गई परन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चोटिलों की डाक्टरी परीक्षण कराकर विपक्षीगणों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें