ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

पहाड़ों पर हुई बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा : जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 16, 2026

खेतों में भरा पानी, प्रशासन ने किया निरीक्षण

कुंवर दिवाकर सिंह/जैद खान

बिछिया, बहराइच। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। तहसील मोतीपुर व नानपारा में नदी के जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों और आसपास के खेतों में पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम से ही नदी का पानी बढ़कर गांवों के संपर्क मार्गों और निचले खेतों तक पहुंच गया। फसल जलमग्न होने से किसानों में चिंता का माहौल है। स्थिति को देखते हुए मौके पर हल्का लेखपाल, नायब तहसीलदार और कानूनगो की टीम ने पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर और कटान वाले स्थानों का जायजा लिया। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी के किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और राहत टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन पहाड़ों में बारिश जारी रहने पर स्थिति बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें