ब्रेकिंग

डीएम द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को आवंटित की गई भूमि

02 दिवस में समितियों को अधिक से अधिक उर्वरक भेजने के दिये निर्देश

निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को विकास योजनाओं का लाभ मिल सकेः डीएम

एसपी ने जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये

एसपी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को विकास योजनाओं का लाभ मिल सकेः डीएम

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 4, 2026

बहराइच। सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही रू. 01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाएं तथा रू. 50 लाख से अधिक लागत निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं एवं उनके प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। बैठक में कुल 286 कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी, जिसमें 42 अनारम्भ कार्य, 24 निर्माणाधीन कार्य, जो समय सीमा के बाहर है, 71 निर्माणाधीन कार्य जो समय सीमा के अन्दर हैं, 33 ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्ण हैं किन्तु हस्तगत नही है, 116 ऐसे पूर्ण निर्माण कार्य जो हस्तगत हो गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रत्येक कार्यदायी संस्था अपने कार्यों की गहन समीक्षा कर ऑनगोईंग परियोजनाओं में यदि कोई बाधा आ रही है तो उसकी सूचना आज ही अवगत करा दी जाय। बैठक में जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से कारण पूछते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में आ रही तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित समाधान कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंहसहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें